डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर प्रस्तावित दीवार के निर्माण के लिए धन जुटाने का एक नया तरीका ढूंढ़ा है। डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको जैसे उन देशों से आयात किए जाने वाले सामान पर 20 प्रतिशत का टैक्स लगाने पर विचार कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार इसमें वैसे सामनों को शामिल किया जा सकता है जिसका आयात अमेरिका से किए जाने वाले निर्यात की तुलना में ज्यादा है। यह कर लगाने का उददेश्य अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर बनाई जाने वाली दीवार के लिए धन जुटाना है। यह अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर प्रस्तावित इस दीवार के निर्माण के लिए धन जुटाने के तरीकों में से एक है व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने ट्रंप के साथ फिलाडेल्फिया से वाशिंगटन डीसी जाते समय एयर फोर्स वन में मौजूद संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल यह प्रस्ताव सिर्फ मेक्सिको के लिए है। स्पाइसर ने कहा, यदि आप उस 50 अरब डॉलर के आयात पर 20 प्रतिशत की दर से कर लगाते हैं तो यह एक ऐसा काम है, जिसे 160 अन्य देश इस समय कर रहे हैं। हमारे देश की नीति है कि निर्यात पर कर लगाओ और आयातित वस्तुओं को मुक्त रूप से आने दो। यह हास्यास्पद है। आयात पर कर लगाने की नीति से हम एक साल में 10 अरब डॉलर पा सकते हैं और इस अकेली प्रक्रिया से दीवार के निर्माण के खर्च का भुगतान कर सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।