‘नफरत की राजनीति को रोकने के लिए हुआ गठबंधन’
(India)
गठबंधन के बाद आज पहली बार अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात हुई। लखनऊ में दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया और एक साथ मंच साझा किया। मंच पर दोनों पार्टियों के कई और दिग्गज भी मौजूद रहे। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पहले राहुल गांधी ने संबोधन करना शुरू किया और कहा, मैं और अखिलेश एक दूसरे को पहले से जानते हैं, हम मिलकर काम करेंगे और यूपी का विकास करेंगे। राहुल गांधी ने कहा, मैंने कहा था अखिलेश अच्छा लड़का है, पर उसे काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति को विरोधी रोकना चाहते हैं इसलिए हमने हाथ मिलाया है ताकि हम मिलकर लड़ाई लड़ सकें। हम प्रगति की ओर कदम बढाएंगे। हम नफरत की राजनीति को रोकना चाहते हैं इसलिए ये गठबंधन किया है। हम चुनाव प्रचार कैसे करेंगे, हमारी प्लानिंग क्या होगी, ये अभी नहीं बताएंगे। सोनिया गांधी और मुलायम सिंह यादव चुनाव प्रचार करेंगे या नहीं, इसका खुलासा भी अभी नहीं करेंगे। राहुल ने दावा किया है कि दोनों पार्टी मिलकर 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगी। प्रियंका गांधी के साथ पर राहुल ने कहा, उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है, अब तक दिया है और आगे भी देंगी। वे चुनाव प्रचार करेंगी या नहीं, ये उनकी इच्छा है। उनपर कोई जोर नहीं दिया जाएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।