तेजस्वी यादव ने भंसाली को दिया बिहार में फिल्म की शूटिंग करने का आमंत्रण
(India)

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के समर्थन में उतर आये हैं। लालू ने पद्मावती फिल्म को लेकर संजय के साथ हुई मारपीट की तीखी आलोचना करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संजय लीला भंसाली को बिहार में पद्मावती फिल्म की शूटिंग करने का आमंत्रण भी दिया है। लालू और तेजस्वी ने ट्वीट कर बीजेपी को देश तोड़ने वाली पार्टी करार दिया है। तेजस्वी ने लिखा है कि बेजीपी शासित राजस्थान में जो हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।