डेरा सच्चा सौदा ने दिया भाजपा-अकाली दल को समर्थन
(India)
डेरा सच्चा सौदा ने पंजाब विधानसभा चुनावों में बीजेपी और अकाली गठबंधन को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि आज पंजाब में चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। डेरा सच्चा सौदा के राजनीतिक विंग के चेयरमैन राम सिंह ने घोषणा की है कि पंजाब विधानसभा चुनावों में उनका डेरा बीजेपी और अकाली को समर्थन करेगा। पिछले चुनावों में डेरा सच्चा सौदा ने कांग्रेस को समर्थन दिया था। इससे पहले डेरा सच्चा सौदा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी को अपना समर्थन दिया था। हर चुनावों में डेरा सच्चा सौदा का राजनीतिक विंग तय करता है कि किसे समर्थन देना है। असल में डेरा की वोटरों पर मजबूत पकड़ मानी जाती है और डेरा की राजनीतिक विंग का दावा है कि पंजाब में उसके 35 लाख समर्थक है जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। पंजाब में डेरा के ज्यादातर समर्थक मालवा क्षेत्र से आते हैं और मालवा विधानसभा में कुल 117 में से 69 सीटें आती हैं। आपको बता दें कि पंजाब में शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा। वहीं 11 मार्च को सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंजाब में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2012 को शुरू हुआ था, जबकि यह 18 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटों पर चुनाव होने हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।