क्या सचमुच कमल में रंग भरेंगे नीतीश?
(India)
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में आयोजित पुस्तक मेले में कैनवास पर उकेरी गई ‘कमल फूल’ में कूची उठाकर लाल रंग क्या भरा, ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। नीतीश के रंग भरने को बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल से जोड़ देखा गया और उसके राजनीतिक मायने निकालने शुरू कर दिए गए। लालू प्रसाद की आरजेडी के साथ मिल सत्ता चला रहे नीतीश 17 साल बीजेपी को अपना साथ दे चुके हैं। नीतीश पटना पुस्तक मेला परिसर स्थित श्कलाग्रामश् में प्रवेश कर रहे थे, तभी राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त बउआ देवी ने कैनवास पर कमल फूल की तस्वीर बनाई और सीएम से इस कलाकृति पर ऑटोग्राफ देने का निवेदन किया। नीतीश ने तनिक भी देर नहीं की और पहले तो कमल के फूल में कूची उठाकर लाल रंग भरा और फिर अपने हस्ताक्षर कर दिए। कई लोगों ने इस तस्वीर को सोशल साइटों पर पोस्ट कर दिया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।