उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके
(India)
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के दो तेज झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. भूकंप का पहला झटका रात 10.35 बजे आया. करीब 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. एनडीआरएफ की 4 टीमें उत्तराखंड के लिए रवाना कर दी गई हैं. कालीमठ घाटी की 1 महिला घायल हो गई है. घायल का नाम सीता देवी पत्नी अमर सिंह है. महिला के 7 साल के बेटे को भी हल्की चोटें लगी हैं. कमरे के अंदर दोनों सो रहे थे. रात 1 बजकर 52 मिनट पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।