उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब बस दो कदम यानी की दो दिन की दूरी पर है। चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 सीटों के लिए प्रचार का शोर गुरुवार शाम थम जाएगा. इन सीटों पर 11 फरवरी को वोटिंग होनी है. जिसके चलते तमाम पार्टियां आज जोरदार रैलियां करेंगी.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जहां अलीगढ़ में रैली करेंगे, तो वहीं हाथरस में अखिलेश यादव रैली को संबोधित करेंगे. हाथरथ में ही आज राजनाथ सिंह की भी रैली है, इसके अलावा उमा भारती मैनपुरी में, तो योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर और जलालाबाद में वोटरों को बीजेपी की तरफ करने के लिए जनसभा करेंगे. इसके अलावा कानुपर में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की साझा रैली की भी योजना है, जिसमें डिंपल यादव और जया बच्चन भी शारीक होंगी. दूसरी तरफ़ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को अमरोहा में रैली करेंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।