चीन के साथ हम आगे बढ़ने की प्रक्रिया में-ट्रंप
(International)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर सहित अन्य मुद्दों पर चीन के साथ अच्छी तरह आगे बढ़ने की प्रक्रिया में है। ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ पहली बार फोन पर बात करने के एक दिन बाद यह बात कही है। ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ एक साक्षा प्रेस वार्ता में कहा, चीन के राष्ट्रपति के साथ मेरी कल बातचीत काफी अच्छी और बेहद गर्मजोशी से भरी रही। मुझे लगता है कि हम अच्छी तरह आगे बढ़ने की प्रक्रिया में हैं और मुझे लगता है कि इसका जापान को भी काफी लाभ होगा। बता दें कि जापान के प्रधानमंत्री अमेरिका के दौरे पर हैं। दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर चीन के आक्रामक रवैये के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कल रात काफी अच्छी बातचीत हुई और हमने बहुत से मुददों पर विचार-विमर्श किया। बातचीत काफी लंबी रही और हम उसपर (दक्षिण चीन सागर पर) काम कर रहे हैं। हमने चीन के कई प्रतिनिधियों से बातचीत की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।