अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि शेखपुरा में बंगालियों के सैकड़ों परिवारों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बगैर पुनर्वास के कैसे इन परिवारों के घरों को उजाड़ा जा सकता है। उन्होंने नीतीश सरकार पर दलितों एवं महादलितों पर अत्याचार किये जाने का आरोप लगाया । गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने शहर के बंगाली पोखर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 16 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी और अगर यह अभियान चलाया गया तो करीब 200 से अधिक घरों को ध्वस्त करना पड़ेगा। बहरहाल जमुई जा रहे हैं सांसद को शेखपुरा के तीन मुहानी मोड़ पर बंगाली मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने रोक फरियाद लगाई और सांसद ने भी कहा कि किसी भी हाल में उनके घरों को टूटने नही दिया जायेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।