नफरत फैलाकर राजनीति करती है भाजपा-राहुल
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बीजेपी पर जमकर हमला बोला. राहुल ने बीजेपी पर नफरत फैलाकर राजनीति करने का आरोप लगाया. राहुल ने कहा कि ‘ये दल लोगों को आपस में लड़ाकर अपनी सियासी रोटियां सेंकता है’.राहुल ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पी. एल. पुनिया के बेटे और जैदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि, ‘बीजेपी नेता जहां भी जाते हैं, सिर्फ नफरत फैलाकर लोगों को आपस में लड़ाती हैं’....उन्होंने कहा ‘हम बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को यह संदेश देना चाहते हैं कि जितना आप हमें लड़ाएंगे, हम उतना ही लोगों से प्रेम और मेल जोल बढ़ायेंगे.’ राहुल ने कहा कि मोदी को भाषण देने में बडा मजा आता है, काम नहीं करते काम केवल सपा और कांग्रेस की ही सरकारें करती हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन अब तक एक लाख युवाओं को भी रोजगार नहीं मिला.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।