राहुल-प्रियंका की आज रायबरेली में चुनावी रैली, 3 साल बाद UP में एक साथ प्रचार करेंगे
(Dalmau, RaeBareli) सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में शुक्रवार से राहुल और प्रियंका चुनावी कैम्पेन करेंगे। तीन साल बाद यह पहला मौका है, जब दोनों एक साथ होंगे। इससे पहले दोनों ने 2014 में लोकसभा इलेक्शन के दौरान अमेठी में रोड शो किया था। बता दें कि यूपी इलेक्शन में कांग्रेस ने सपा के साथ अलायंस किया है। कांग्रेस 105 सीट पर चुनाव लड़ रही है। ऐसा कहा गया कि इस अलायंस को करने में राहुल के साथ प्रियंका की भी बड़ी भूमिका रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।