(Chennai, Chennai)
तमिलनाडु के नए सीएम ई. पलानीस्वामी शनिवार सुबह 11 बजे असेंबली में मेजॉरिटी साबित करेंगे। उन्होंने गुरुवार को ही शपथ ली है। राज्य में 29 साल बाद ऐसा माैका आया है, जब फ्लोर टेस्ट होगा। इससे पहले एमजी रामचंद्रन के निधन के बाद AIADMK में फूट हुई थी। उस दौरान फ्लोर टेस्ट में जयललिता हार गई थीं। बाद में चुनाव में वे जीतकर लौटीं। इस बार फ्लोर टेस्ट में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। जयललिता के निधन के बाद उनकी सियासी वारिस शशिकला बेहिसाब प्रॉपर्टी के केस में जेल जा चुकी हैं। उनके बाद पलानीस्वामी सीएम बने हैं। लेकिन ओ. पन्नीरसेल्वम बागी हैं। वहीं, डीएमके ने भी साफ कर दिया है कि उसके विधायक नए सीएम के खिलाफ वोटिंग करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।