आज इलाहाबाद में दिग्गजों के रोड शो
(India)
यूपी में चैथे चरण के लिए आज शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। आज इलाहाबाद में दिग्गजों का जमावड़ा होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संयुक्त रोड शो करेंगे। रोड शो दोपहर 1.30 बजे शुरु होगा। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी इलाहाबाद के अल्लापुर पुलिस चैकी से सुलाकी चैराहे तक रोड शो करेंगे। इलाहाबाद में गुरुवार को वोटिंग होनी है। अमित शाह इलाहाबाद रोड शो में सजे-धजे ट्रक में यात्रा करेंगे और उनके साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और सिद्धार्थ नाथ सिंह जैसे नेता भी होंगे। दूसरी ओर शाह अगले हफ्ते वाराणसी में एक और रोड शो की अगुवाई करेंगे। प्रधानमंत्री के चुनाव क्षेत्र में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के जॉइंट रोड शो की तारीख को बदलकर उसी दिन किए जाने की खबर है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।