माल्या को भारत को सौंपेगा ब्रिटेन!
(International)
देश के कई बैंकों से करीब 9,000 करोड़ रुपये का लोन लेकर भागे शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण में जुटी केंद्र सरकार को कामयाबी मिलती दिख रही है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को ब्रिटेन सरकार ने भगोड़े लोन डिफॉल्टर माल्या को भारत को सौंपने का आश्वासन दे दिया है। यही नहीं ब्रिटेन ने आईपीएल में वित्तीय अनियमितता के आरोपी ललित मोदी और 1993 के मुंबई बम धमाकों के वांछित टाइगर मेमन के खिलाफ भी ऐक्शन लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।