अमित शाह ने कांग्रेस-सपा और बसपा को बताया ‘कसाब’
(India)
मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल की पहली सभा करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस-सपा और बसपा को कसाब बताया और इससे मुक्ति का आह्वान किया। गांधी स्मारक पीजी कालेज कोयलसा में शाह ने कहा कि कसाब (कांग्रेस, सपा और बसपा) ने बहुत परेशान किया है। प्रदेश को अभी तक तीनों ने केवल लूटा है। शाह ने कहा कि यूपी में 5 वर्षों से अखिलेश सीएम हैं, फिर क्यों पूछते हैं, अच्छे दिन कब आएंगे? शाह ने आरोप लगाया कि लैपटॉप बांटने से पहले अखिलेश धर्म पूछते हैं। बीजेपी सरकार सभी युवाओं को बिना भेदभाव के लैपटॉप देगी। गायत्री प्रजापति का बगैर नाम लिए कहा कि अखिलेश बलात्कारी मंत्री को जेल भेजने की बजाए उसका प्रचार कर रहे हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस नहीं भाजपा प्रदेश का विकास करेगी। यूपी विधानसभा चुनाव के चैथे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय उमा भारती ने बुधवार को दावा किया कि प्रदेश में राम मंदिर से भी बड़ी लहर चल रही है। इससे लगता है कि यूपी में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।