यूपी में चार चरण के लिए मतदान हो चुके हैं। तीन चरण बाकी हैं। इन तीन चरणों में पूर्वांचल की सीटों पर वोटिंग होनी है और ये सीटें सभी पार्टियों के लिए अहम है। आज छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार के लिए कई दिग्गज वाराणसी के कई जिलों में प्रचार करते नजर आएंगे। केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य, कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक जनसभाएं करेंगे। जौनपुर में अमित शाह 2.30 बजे, शाहगंज में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी 2.00 बजे, सदर में सपा सांसद डिंपल यादव 10 बजे, बदलापुर में भाजपा सांसद मनोज तिवारी 2 बजे जनसभा करेंगी। बलिया में राजनाथ सिंह 11 बजे, नगर में बसपा प्रमुख मायावती दस बजे, माल्देपुर में केशव मौर्य प्रचार करेंगे। गाजीपुर में राजनाथ सिंह तीन बजे, जंगीपुर में सपा सांसद डिंपल यादव 2 बजे, सोनभद्र में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव हैं। मऊ में बसपा महासचिव नसीमुद्दीन 1 बजे होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर 2 बजे दोहरीघाट में होंगे। मिर्जापुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम 12 बजे, चुनार में भाजपा नेता रविकिशन 11.30 बजे, कैलहट में बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा 11.30 बजे प्रचार करेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।