देश में नफरत मंजूर नहीं: कंसास में भारतीय इंजीनियर के मर्डर पर पहली बार बोले ट्रम्प
(International) वॉशिंगटन.प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने कंसास फायरिंग में भारतीय इंजीनियर के मर्डर की निंदा की है। उन्होंने पार्लियामेंट की पहली स्पीच में कहा- "मैं अपने दिल से बात कर रहा हूं। नफरत के किसी भी रूप की हम निंदा करते हैं। कंसास शूटिंग और यहूदियों के सेंटर्स को निशाना बनाना गलत है।" बता दें कि 22 फरवरी को कंसास के एक बार में अमेरिकी शख्स ने भारतीय लोगों पर फायरिंग की थी। इसमें श्रीनिवास कुचीभोतला (32) की मौत हो गई थी। वहीं, उनके दोस्त आलोक मदसानी जख्मी हो गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।