(Maharajganj, Maharajganj)
महाराजगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी ने किसानो से वादा किया था कि सत्ता में आते ही किसानों की तकदीर बदल देंगे, लेकिन आज देश के किसान बदहाल है…उन्होंने सवाल किया कि 56 इंच की छाती का ऐलान करने वाले ने पिछले ढाई साल में क्या किया है। कहा कि मोदी जी जहां भी जाते हैं, उल्टी सीधी बात करते हैं। मोदी की बातों में दम नहीं है।राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी जी देश-भर के 50 अमीर परिवारों का करोड़ों रुपयों का कर्जा माफ किया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।