चुनाव आयोग ने बसपा को नोटिस जारी कर मांगा 100 करोड़ का हिसाब
(DELHI, DELHI) मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद बसपा पार्टी के बैंक खातों में भारी-भरकम रकम जमा करने पर चुनाव आयोग ने मायावती को नोटिस भेजा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने इस दौरान बसपा के जमा किए गए कुल 105 करोड़ रुपये का हिसाब मांगा है। हाईकोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि बसपा ने नोटबंदी के दौरान बहुत ही कम अवधि में अलग-अलग समय में अपने बैंक खातों में भारी-भरकम रकम जमा की है।
दिल्ली के करोल बाग में इनकम टैक्स विभाग ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर छापेमारी की थी. इस दौरान मायावती और उनके भाई आनंद कुमार पर नोटबंदी के बाद करोड़ों रुपये जमा कराने की जानकारी सामने आई थी. आयोग की चुनाव व्यय इकाई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, 'आपसे अनुरोध है कि आपकी पार्टी द्वारा नकदी में प्राप्त चंदों और पार्टी के खातों में जमा धन के संबंध में याचिका में उठाए गए मुद्दे पर अपनी टिप्पणियां और विचार भेजें'.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।