केरल में RSS के दफ्तर के पास फेंके गए बम, बीजेपी के 4 कार्यकर्ता घायल
(KARNATAKA, KARNATAKA) केरल में कोझीकोड के नदापुरम में आरएसएस के दफ्तर पर कुछ अज्ञात लोगों ने कल देर शाम बम फेंक दिया जिसमें चार संघ कार्यकर्ता घायल हो गए.धमाके की खबर के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. ये धमाका गुरुवार देर शाम हुआ. धमाके में घायल कार्यकर्ताओं को कोझीकोड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि कलाची में रात को करीब साढ़े आठ बजे यह घटना घटी। घायलों की पहचान बाबू, विनेश, सुधीर और सुनील के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारीके मुताबिक RSS कार्यकर्ता बाबू और विनेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कोझिकोड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो अन्य को यहां के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।