(International)
यूएस कांग्रेस में शुक्रवार को वह बिल दोबारा पेश किया गया, जो वहां की कंपनियों को विदेशों में अपने कॉल सेंटर्स खोलने से रोकेगा। बिल में यह प्रोविजन किया गया है कि ऐसा करने वाली कंपनियों को सरकार की तरफ से लोन या कोई मदद नहीं मिलेगी। इस बिल का मकसद अमेरिका से भारत जैसे देशों में जॉब्स के ट्रांसफर पर हमेशा के लिए रोक लगाना है सांसदों के मुताबिक अगर इस बिल ने कानून का रूप ले लिया तो अमेरिकी कंपनियों के लिए कॉल सेंटर इम्प्लाईज की लोकेशन बताना जरूरी होगा। कंज्यूमर की मांग पर कॉल सेंटर को अमेरिका में ट्रांसफर भी करना पड़ सकता है। अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट दूसरे देशों में कॉल सेंटर रखने वाली कंपनियों पर नजर भी रखेगा।
ऐसा ही एक बिल 2013 में भी कांग्रेस में पेश किया गया था। उसमें कंज्यूमर्स को कॉल सेंटर्स की लोकेशन का खुलासा करने का प्रोविजन था। साथ ही कॉल सेंटर को अमेरिका में ट्रांसफर करने का ऑप्शन भी था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।