(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल ने बताया है कि उनका परिवार अमर सिंह को कितना नापसंद करता है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में डिंपल ने कहा, ''मैं ऐसे लोगों की बातें सुनती ही नहीं हूं। टीवी पर आते हैं तो मैं तुरंत बंद कर देती हूं। न ही बच्चों को सुनने देती हूं।'' ये बातें डिंपल ने तब कहीं, जब उनसे अमर सिंह के एक बयान पर रिएक्शन मांगा गया।अमर सिंह ने गुरुवार को कहा था कि उन्हें मुलायम सिंह यादव ने बताया है कि यूपी में बीजेपी की सरकार बन रही है। इसी बयान को लेकर डिंपल से सवाल पूछा गया था। सपा से निकाले जाने के बाद से अमर लगातार अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने ये दावा भी किया था कि यादव परिवार का झगड़ा सिर्फ ड्रामा था, जिसकी स्क्रिप्ट खुद मुलायम ने लिखी थी। उन्होंने यूपी में बीजेपी की जीत और अखिलेश की हार होने की बात भी कही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।