जब भी बलिदान का अवसर आया, जौनपुर के लोग सबसे आगे रहे: मोदी
(Jaunpur, Jaunpur) काशी में शनिवार को रोड शो करने के बाद नरेंद्र मोदी ने जौनपुर में रैली की। उन्होंने कहा- "जौनपुर के वीरों, माताओं-बहनों को नमन है। देश के लिए जब भी बलिदान का अवसर आया, जौनपुर में जवान सबसे आगे होते हैं। वीरों की इस धरती को आज प्रणाम करने का अवसर मिला है। जब चुनाव शुरू हुआ तो मौसम ठंडा था। जौनपुर पहुंचते-पहुंचते पारा चढ़ता जा रहा है।
मोदी ने कहा-इतनी बड़ी संख्या में आप आशीर्वाद देने आए मैं आपका आभारी हूं।हमारे देश का दुर्भाग्य रहा है कि सत्ता के स्वार्थ में डूबे लोग विरोध की राजनीति करने के आदी लोग मर्यादा खो देते हैं। वे ऐसा पाप कर बैठते हैं कि लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।जब हिंदुस्तान की सेना ने सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की। दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। सूरज ऊगने से पहले सारे जवान सुरक्षित वापस आ गए। ये बहुत बारीकी से किया गया काम था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।