अब किसी से गठबंधन नहीं, फैमिली के साथ घूमने जाऊंगा: अखिलेश
(Lucknow, Lucknow) लखनऊ में मुख्यमंत्री के घर से यूपी चुनाव के आखिरी चरण के बीच जहां एक तरफ तेजी से ये कयास लगाया जा रहा है कि 11 मार्च के बाद सरकार बनाने के लिए सपा-बसपा गठबंधन कर इतिहास दोहरा सकते हैं, वहीं अखिलेश यादव ने इसे खारिज कर दिया है। के जर्नलिस्ट रोहिताश्व कृष्ण मिश्रा को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यूपी सीएम ने कहा, '11 मार्च के बाद जरूरत पड़ने पर भी गठबंधन का कोई विचार नहीं है।

उत्तर प्रदेश के 20वें सीएम के तौर पर दिए गए अपने आखिरी इंटरव्यू में अखिलेश ने इशारों-इशारों में अंकल अमर सिंह को भी चेतावनी दे डाली। साथ ही गायत्री प्रजापति मामले में भी उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अखिलेश ने अपने गैंगरेप के आरोपी मंत्री से अपील की है कि वो कोर्ट में सरेंडर कर दें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।