(Lucknow, Lucknow)
यूपी के सीएम अखिलेश यादव के भाई और मुलायम सिंह के अरबपति बेटे प्रतीक यादव पिछले दिनों अपने सवा 5 करोड़ की लैम्बोर्गिनी कार के चलते खूब चर्चा में रहे। इस बार उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह को लेकर एक बार विवादास्पद बयान दिया है। जर्नलिस्ट रोहिताश्व कृष्ण मिश्रा को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यूमें प्रतीक ने कहा कि 1 जनवरी को जिस दिन अखिलेश ने नेताजी को बेइज्जत करके सपा अध्यक्ष पद से हटाया था, उस दिन वे दुखी होने के बजाय बहुत खुश थे। मजे में थे। सबसे हंस कर बात कर रहे थे। प्रतीक के इस बयान से एक बार फिर ये सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर बेटे द्वारा पद से हटा दिए जाने के बाद भी मुलायम सिंह उस दिन खुश क्यों थे? कहीं ये 1 जनवरी का झगड़ा भी प्लान्ड तो नहीं था? इंटरव्यू में उन्होंने 1 जनवरी को अखिलेश द्वारा मुलायम को हटाए जाने वाले दिन की कहानी के साथ नेताजी का उस दिन का रिएक्शन भी बताया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।