(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
गुरुवार को आए यूपी के सात एग्जिट पोल्स में से तीन में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखा। सातों एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का एवरेज निकालें तो भी बीजेपी को 216 सीटें मिलती दिख रही हैं। यानी वह 15 साल बाद राज्य में वापसी कर सकती है। उधर, यूपी समेत 4 राज्यों में बीजेपी ही सबसे आगे नजर आई। वहीं, पंजाब में कांग्रेस सरकार बना सकती है। हालांकि, एक सर्वे में आम आदमी पार्टी भी यहां कांग्रेस को टक्कर देती दिख रही है। ऐसा हुआ तो AAP पंजाब में पहली बार सरकार बना सकती है। हो सकता है कि अकाली-बीजेपी गठबंधन यहां दहाई के आंकड़े तक भी न पहुंच पाए। गोवा-मणिपुर-उत्तराखंड में भी बीजेपी की सरकार बन सकती है। मणिपुर में बीजेपी पहली बार सरकार बना सकती है। क्या
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।