(International)
अमेरिकी सिख को घर के बाहर गोली मारने के मामले में पुलिस ऑफिशियल्स ने हमलावर का एक स्केच जारी किया। इसके अलावा पुलिस ने इस शख्स का सुराग देने वाले को 6 हजार डॉलर यानी करीब 4 लाख रुपए का इनाम देने का भी एलान किया है। केंट पुलिस चीफ केन थॉमस ने कहा कि नकाबपोश शख्स ने भारतीय मूल के शख्स को इसलिए गोली मारी, क्योंकि वो दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता था। थॉमस ने कहा कि इस तरह के हेटफुल क्राइम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बता दें कि 3 मार्च को केंट में दीप राय नाम के अमेरिकी सिख को एक शख्स ने गोली मार दी थी। गोली राय की बांह में लगी थी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।