(Lucknow, Lucknow)
यूपी में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। उसे तीन चौथाई से ज्यादा बहुमत मिलता दिख रहा है। सपा-कांग्रेस गठबंधन दूसरे और बीएसपी तीसरे नंबर पर है। रुझानों की मानें तो अखिलेश यादव सत्ता का संग्राम हार चुके हैं। के एक्सपर्ट सीनियर जर्नलिस्ट श्रीधर अग्निहोत्री और योगेश श्रीवास्तव बता रहे हैं कि आखिर कहां अखिलेश से चूक हुई6 महीने चला मुलायम कुनबे का झगड़ा चुनाव से पहले जाकर शांत हुआ। इससे अखिलेश की पर्सनल इमेज जरूर मजबूत हुई, लेकिन इस दौरान कई दुश्मन भी बने 50 से ज्यादा सीटों पर भितरघात हुआ। यह उन्होंने किया जिन्हें बिना किसी वजह से पार्टी में किनारे कर दिया गया। यह तब हुआ जब अखिलेश को साइकिल निशान मिला। जिलों में कार्यकारिणी बदली गई। इसका असर नतीजों पर साफ दिखा जिलों में खांटी समाजवादी मुलायम और शिवपाल को किनारे किए जाने से नाराज थे। ऐसे में पूरे यूपी में सपा में जाने वाला 10% यादव वोट में बिखराव हुआ कई जगह मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया। इसकी वजह से ये लोग दूसरी पार्टी से तो कुछ निर्दलीय बनकर चुनाव लड़े। लिहाजा सपा के परंपरागत वोट कटे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।