मुलायम की बहू जीत से दूर, BJP ने जीतीं 155 सीट, जानें UP की 40 सीटों का हाल
(Lucknow, Lucknow) यूपी चुनाव के 403 सीटों के रुझानों को देखें तो यूपी में बीजेपी 312, सपा+कांग्रेस 64, बसपा 19 सीटों पर आगे चल रही है। 155 सीट जीत चुकी है। नोएडा से राजनाथ स‍िंह के बेटे पंकज स‍िंह को भी जीत हास‍िल की है। वहीं, लखनऊ की सरोजन‍ीनगर नगर सीट से स्वाति सि‍ंह को जीत म‍िली है। ये रुझान बता रहे हैं क‍ि यूपी में मोदी लहर कायम है। इसके पहले भी ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान लगाया गया था। सपा-कांग्रेस और बसपा काफी पीछे हो गई है। आपको उन 40 सीटों का हाल बताने जा रहा है, जहां कैंडिडेट्स की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है अब तक यूपी में बीजेपी को 42% से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। लोकसभा चुनाव (2014) में बीजेपी को 42% वोट मिले थे। रुझानों में बीजेपी ने 1991 के विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। तब बीजेपी को 221 सीटें मिली थीं। तब बीजेपी ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया था। बता दें कि यूपी में 100 सीटें मुस्लिम बहुल मानी जाती हैं। इसमें बीजेपी 40 से ज्यादा सीटों पर आगे है। यूपी में दलित बहुल 100 सीटों में बीजेपी 60 से ज्यादा सीटों पर आगे है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।