मनोहर पर्रिकर को गोवा में विश्वास मत हासिल विपक्ष में पड़े 16 वोट
(GOA, India) मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में गोवा की बीजेपी गठबंधन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। बीजेपी गठबंधन के समर्थन में 22 और विपक्ष में 16 मत पड़े हैं। पणजी से बीजेपी विधायक सिद्धार्थ को फ्लोर टेस्ट के लिए गोवा विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था।
मंगलवार शाम को नौ मंत्रियों के साथ शपथ लेने वाले पर्रिकर के पास 22 विधायकों का समर्थन था जो 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 21 से एक अधिक है। रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले और चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनने के लिए घर वापसी करने वाले 61 वर्षीय पर्रिकर को अपने गठबंधन के सहयोगियों गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) और निर्दलियों के समर्थन का भरोसा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।