कैप्टन अमरिंदर दूसरी बार बने पंजाब के CM सिद्धू ने भी ली शपथ
(PUNJAB, PUNJAB) पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के 26वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली। 75 वर्षीय अमरिंदर को राज्य के 26वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने कैप्टन सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैप्टन सिंह के अलावा सात विधायकों ने कैबिनेट मंत्री तथा दो विधायकों ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप शपथ ग्रहण की। वहीं पीएम मोदी ने भी अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी और उन्हें राज्य के विकास के लिए काम करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू को उप मुख्यमंत्री का पदभार सौंपा जाएगा लेकिन आज शपथ ग्रहण करने वाले नौ मंत्रियों की सूची में वह तीसरे क्रम पर थे। इस समारोह में दो राज्य मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई। दोनों राज्य मंत्री महिलाएं हैं। इस समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई हस्तियों ने शिरकत की। समारोह यहां राजभवन में आयोजित किया गया और राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने शपथ ग्रहण कराई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।