(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान शनिवार को हो जाएगा। बीजेपी ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों की 18 मार्च को शाम पांच बजे लखनऊ में बैठक बुलाई है। बैठक में नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के इनकार के बावजूद उनके मुख्यमंत्री बनने की सबसे अधिक चर्चा है। उनके अलावा आरएसएस के केंद्रीय संगठन महामंत्री राम लाल के नाम की चर्चा भी तेज है। हालांकि दिलचस्प बात है कि गूगल ट्रेंड में मुख्यमंत्री की रेस में मनोज सिन्हा का नाम सबसे ऊपर है। टीवी पर अलग अलग सूत्रों के हवाले से चल रही खबरों में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को इस रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है।
इन दोनों नेताओं के अलावा गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, उमा भारतीपार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीकान्त शर्मा सुरेश खन्ना के नाम भी सीएम की दौड़ में शामिल हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।