UP CM राजनाथ-रामलाल की चर्चा तेज मनोज सिन्हा बोले मैं रेस में नहीं
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान शनिवार को हो जाएगा। बीजेपी ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों की 18 मार्च को शाम पांच बजे लखनऊ में बैठक बुलाई है। बैठक में नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के इनकार के बावजूद उनके मुख्यमंत्री बनने की सबसे अधिक चर्चा है। उनके अलावा आरएसएस के केंद्रीय संगठन महामंत्री राम लाल के नाम की चर्चा भी तेज है। हालांकि दिलचस्प बात है कि गूगल ट्रेंड में मुख्यमंत्री की रेस में मनोज सिन्हा का नाम सबसे ऊपर है। लेकिन खुद मनोज सिन्हा ने इस बात से इनकार कर रहे हैं।
मीडिया में यूपी सीएम की रेस में सबसे आगे चलने वाले मनोज सिन्हा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सबको हैरान कर दिया। हालांकि इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान भी थी। उन्होंने कहा कि मैं यूपी सीएम की रेस में नहीं हूं और ऐसे किसी रेस के बारे में नहीं जानता।
वहीं सीएम की रेस के लिए गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य उमा भारती पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीकान्त शर्मा सुरेश खन्ना के नाम शामिल हैं

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।