गोवा में कांग्रेस सीएम उम्मीदवारों के बीच झगड़े की बात खारिज करते हुए फलेरो ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा के बुलावे का इंतजार करने को कहा था। फलेरो ने कहा मैंने समर्थन पत्र का ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया था ताकि राज्यपाल के पास इसे पेश कर सकूं लेकिन दिग्विजय ने कहा कि राज्यपाल के बुलावे का इंतजार करना चाहिए। इसलिए हम रूक गए।
फलेरो ने दावा किया 11 मार्च को चुनावी नतीजे आने के बाद देर रात तक हमारे पास एनसीपी विधायक सहित दो निर्दलियों का समर्थन मिल चुका था। हमें 21 विधायकों का समर्थन मिल गया था लेकिन हस्ताक्षर नहीं थे। उन्होंने कहा कि मैं किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहता लेकिन दिग्विजय और वेणुगोपाल के पास निर्णय लेने का अधिकार था। 11 मार्च की रात में ही निर्णय होना चाहिए था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।