पीएम के सोशल मीडिया पर कोई खर्च नहीं हुआ
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर मौजूद रहने पर सरकारी खजाने से कोई खर्च नहीं हुआ। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह बात कही। आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सूचना के अधिकार कानून के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक मोबाइल एप्प पीएमओ इंडिया को एक प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने विकसित किया था। इसलिए एप्प को विकसित करने में पुरस्कार राशि के अलावा कोई खर्च नहीं आया। कार्यालय ने अपने जवाब में कहा है इस एप्प को प्रधानमंत्री कायार्लय द्वारा मेंटेन किया जाता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।