समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी 2 बजकर 17 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से देहरादून के जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद मोदी ठीक तीन बजे कार से परेड ग्राउंड स्थित शपथ ग्रहण स्थल पहुंचे।
सबसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद की शपथ ली। राज्य डॉ. केके पॉल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सतपाल महाराज शपथ लेने पहुंचे। उनके बाद प्रकाश पंत, डा. हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वहीं रेखा आर्य और धन सिंह रावत ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
मंत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान समर्थक नारे लगाने में जुटे रहे। शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी। इसके बाद एक-एक सभी मंत्रियों से मिले और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने मंत्रीमंडल के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। साथ ही जनता का अभिनंदन किया। इसके बाद पीएम मोदी सभा में पहुंचे केंद्रीय नेताओं से मिलने पहुंचे। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित नहीं किया। शपथ ग्रहण संपन्न होने के बाद वह अभिवादन करते हुए निकल गए। बता दें कि मंत्रिमंडल में दो पद खाली छोड़े गए हैं। इनपर जल्द नामों का ऐलान होगा। इस बार कुमाऊं मंडल से चार विधायकों को मौका मिला है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।