मणिपुर फ्लोर टेस्ट आज बीजेपी CM बीरेन सिंह कमल खिलाने को तैयार
(MANIPUR, MANIPUR) गोवा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सत्ता पर अपना परचम लहराने के बाद आज मणिपुर में बीजेपी का शक्ति परीक्षण होगा। विधानसभा में करीब 11 बजे मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह विश्वास मत पेश करेंगे। रविवार को उन्होंने जीत का भरोसा जताया। 11 मार्च को चुनावी नतीजे आने के अगले दिन बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
राज्य के विधानसभा चुनावों में बीजेपी भले ही दूसरे नंबर की पार्टी बनी हो लेकिन वह राज्य में पहली बार सरकार बनाने की स्थिति में आई है।
इस चुनाव में कांग्रेस 28 सीटों के साथ नंबर एक की पार्टी बनकर उभरी जबकि बीजेपी ने 21 सीटें जीतीं। मणिपुर की 60 सदस्यों वाली विधानसभा में दोनों ही प्रमुख पार्टियां 31 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करने में नाकाम रहीं हैं। दरअसल बीजेपी को नैशनलिस्ट पीपल्स पार्टी (एनपीपी) और एलजेपी से समर्थन मिल गया है। कांग्रेस और बीजेपी के अलावा एनपीपी और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को 4-4 सीटें मिली हैं। एलजेपी, तृणमूल कांग्रेस और निर्दलीय के खाते में भी एक-एक सीट गई है।
बीजेपी एनपीपी के 4 एनपीएफ के 4 लोक जनशक्ति पार्टी के 1 तृणमूल कांग्रेस के 1 विधायक का समर्थन होने का दावा कर रही है। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।