सावधान 137 साल की दूसरी सबसे गर्म फरवरी जानें आगे क्या होगा हाल?
(DELHI, DELHI) पिछले महीने पूरी दुनिया में रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है। फरवरी, 2017 पिछले 137 साल की दूसरी सबसे गर्म फरवरी रही है। अमेरिकी मौसम एजेंसी ने हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया है। जमीन और समंदर का तापमान बताने वाली एजेंसी नोआ और अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक फरवरी, 2017 में औसत वैश्विक तापमान 12.16 डिग्री सेल्सियस से .54 डिग्री ज्यादा यानी 13.14 डिग्री सेल्सियस रहा है।

इससे ज्यादा गर्म फरवरी सिर्फ साल 2016 का फरवरी महीना था। नासा 1880 से वैश्विक तापमान पर तापमान नजर रख रहा है। वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वार्मिंग को तापमान में बढ़ोत्तरी का कारण बताया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।