लोकसभा में आदित्यनाथ योगी यूपी प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का प्रदेश होगा
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को लोकसभा में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार है। यह सरकार जाति, धर्म देखे बिना विकास कर रही है। यूपी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का प्रदेश होगा।
उन्होंने कहा कि पहले पूर्वांचल के विकास के लिए हमारी बातें नहीं सुनी जाती थी। पूर्वी यूपी बुरी तरह से पिछड़ा हुआ था। गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि पिछले तीन साल में देश की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से बढ़ी है।
आदित्यनाथ योगी ने आगे कहा कि विकास का ढांचा कैसा होना चाहिए आज दुनिया भारत से सीखती है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा दंगे हुए लेकिन हमनें पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं होने दिया।
केंद्र सरकार की जनधन योजना को आदित्यनाथ योगी ने गरीबों की योजना बताई। इसके अलावा अपने भाषण में उन्होंने पीएम द्वारा नवंबर में की गई नोटबंदी की भी सराहना की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।