मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आये अमरिंदर दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात करेंगे। वह शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। वह केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी दोपहर को उनके आवास पर मुलाकात करेंगे।
बहरहालइन बैठकों को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। अमरिंदर पंजाब में विकास कार्य शुरू करने के लिए राज्य को और अधिक निधि दिये जाने में केन्द्र सरकार की मदद और सहयोग की मांग कर सकते हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान वह राज्य की कुछ और मांगों को भी रख सकते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।