दिल्ली में आप सरकार बनने के बाद कई योजनाओं के साथ आम आदमी शब्द जोड़ा गया है। इनमें आम आदमी क्लीनिक और आम आदमी बस सेवा आदि शामिल हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद मामले में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मामले में आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायत को संज्ञान में लेकर चुनाव आयुक्त एस.के. श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं। ये आदेश मुख्य सचिव एम.एम.कुट्टी को भेजे गए हैं। आयोग ने मुख्यसचिव को कहा है कि वे निगम क्षेत्रों व सरकारी विभागों में लगे इन नामों को हटाए और 48 घंटे में रिपोर्ट दें।
आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। दिल्ली में 22 अप्रैल को वोटिंग होगी और 25 अप्रैल को आएंगे नतीजे। आम आदमी पार्टी 272 सीटों के लिए आम आदमी पार्टी 261 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।