MCD में जीते तो खत्म करेंगे सभी तरह के हाउस टैक्स अरविंद केजरीवाल
(DELHI, DELHI) दिल्ली में 23 अप्रैल को होने वाले एमसीडी चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किया।
सीएम केजरीवाल ने वादा किया कि यदि एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हाउस टैक्स खत्म कर दिए जाएंगे। इसके अलावा बकाया एरियर भी माफ किया जाएगा।
उन्होंने वर्तमान एमसीडी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई जगह फव्वारे लगाए गए थे जो कभी चले ही नहीं। वहीं, सीएजी की रिपोर्ट में सामने आया है कि दो हजार करोड़ रुपये मरे लोगों को पेंशन के रूप में दिया जा रहा था।
केजरीवाल ने आगे कहा कि हमनें 20 हजार लीटर पानी फ्री दिया और इसके बावजूद तीन मिलियन गैलन पानी रोजाना की बचत होने लगी है। इसके अलावा साढ़े 12 लाख परिवारों के पानी के बिल जीरो आ रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।