उन्होंने दावा किया केंद्र सरकार आरक्षण के फायदों को खत्म करना चाहती है। साथ ही कहा कि जातियों की जनसंख्या के अनुरूप बजट निधार्रण के अलावा जातिगत जनगणना को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव डालने के लिए आरजेडी एक आंदोलन छेड़ेगी।
इसके बाद लालू ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर निशाना साधा, योगी ने मुख्यमंत्री आवास का शुद्धिकरण इसलिए कराया क्योंकि इससे पहले वहां दलित, पिछड़ा और बहुजन वर्गों के मुख्यमंत्री रहे थे। बीजेपी को ऐसी हुल्लड़बाजी से बचना चाहिए। साथ ही अल्संख्यकों को गाली देना बंद करें। उनका टार्गेट बिहार के अल्पसंख्यक बहुल इलाके में हिन्दू वाहिनी के माध्यम से समाज को बांटने का है। लेकिन हमने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वह भाईचारा को किसी कीमत पर खत्म ना होने दें।
रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा है। साथ ही महागठबंधन की एकजुटता को लेकर कोई बयान देने से परहेज करने की सलाह भी दी। लालू ने कहा कि महागठबंधन एकजुट है। यूपी चुनाव से उत्साहित पीएम नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2018 में ही कराने की सोच रहे हैं। वह चाहते हैं गुजरात और कुछ अन्य राज्यों के चुनाव के साथ ही लोकसभा का चुनाव भी हो जाए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।