गृहप्रवेश आज CM आवास में एंट्री लेंगे योगी फलाहार का दिया न्योता
(Lucknow, Lucknow) आखिरकार योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग पर स्थित सीएम आवास में प्रवेश करेंगे। सीएम ने पार्टी पदाधिकारियों को फलाहार पर भी बुलाया है। ये कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा। पूजा पाठ के बाद ही वे घर में प्रवेश करेंगे। इससे पहले वे लखनऊ में होने वाले योगी महोत्सव का हिस्सा बनेंगे। दोपहर तीन बजे वे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। अब तक वे गेस्ट हाउस में रह रहे थे।

सीएम आदित्यनाथ हमेशा की तरह इस बार भी नवरात्र व्रत रखेंगे। 29 मार्च से पांच अप्रैल तक के वासंतिक नवरात्र में वे फलाहार पर रहेंगे। नवरात्र में उनका मेन्यू बहुत छोटा और सादा होता है। दरअसल गोरखपुर मंदिर में आज से पूजा होती है। ऐसे में यूपी के कई जिलों में आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।