उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कांगे्रस स्वयंसेवक संघ का ढांचा ठीक उसी प्रकार होगा, जैसे आरएसएस का है, लेकिन आरसीएसएस का कोई परिधान नहीं होगा जैसा कि संघ के स्वयंसेवकों का है। असलम ने बताया, ‘मैंने राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ बनाने का निर्णय किया है, क्योंकि जमीनी स्तर पर कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की भारी कमी है जबकि एक राजनीतिक दल के लिए चुनाव जीतने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ में उन लोगों को स्वयंसेवकों के रूप में शामिल किया जाएगा जो किसी राजनीतिक दल से न जुड़े हों और धर्मनिरपेक्ष होने के साथ-साथ कांग्रेस के समान विचार रखने वाले हों। असलम ने बताया कि हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों से स्पष्ट हो गया है कि यदि कांग्रेस केवल अल्पसंख्यक वोटों के बल पर ही सत्ता में आना चाहती है तो यह संभव नहीं है।
जब उनसे सवाल किया गया कि वह राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ क्यों बना रहे हैं जबकि आरएसएस के पहले ही ‘कांग्रेस सेवा दल’ बनाया था, इस पर उन्होंने कहा ‘कांग्रेस सेवा दल लगभग खत्म हो चुका है।’ कांगे्रस नेता असलम ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल की स्थापना एनएस हार्डिकर ने अंग्रेजों से देश की आजादी हासिल करने के लिए किया था। उन्होंने कहा ‘यह उद्देश्य हमने कई साल पहले 1947 में हासिल कर लिया है, इसलिए अब यह (कांग्रेस सेवा दल) लगभग खत्म हो गया है। असलम ने बताया कि आरएसएस की स्थापना केबी हेडगेवार ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए किया और उनका यह सपना अब तक पूरा नहीं हुआ है।
इसलिए आरएसएस बहुत ज्यादा सक्रिय है और अब भी काम कर रहा है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की कमान संभालने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ मिल कर मोदी संघ के इस सपने (भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का) को साकार करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। असलम ने कहा कि हेडगेवार ने आरएसएस का गठन मात्र चार लोगों से की थी और वह भी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का काम कर रहे थे। उन्होंने दावा किया अगले साल तक राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ में एक लाख तक स्वयंसेवक हो जाएंगे।’ असलम ने बताया कि राष्ट्रीय कांगे्रस स्वयंसेवक संघ की मदद से कांग्रेस आने वाले दिनों में भाजपा को चुनावों में कड़ी टक्कर देगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।