व्हाइट हाउस के धनवान ये हैं ट्रंप के अमीर सहयोगी यहां है इनका दबदबा
(International) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार देर रात व्हाइट हाउस में कार्यरत अपने सहयोगियों और कर्मचारियों की संपत्ति की जानकारी दी। इसमें उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरार्ड कुश्नर की संपत्ति भी शामिल हैं। इस जानकारी से साबित हुआ कि ट्रंप कैसे अमीर सहयोगियों से घिरे हुए हैं।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति भवन में कार्यभार संभलाने के साथ ही राष्ट्रपति के आधिकारिक सलाहकारों और सहयोगियों को अपनी संपत्ति के दस्तावेज जमा कराने होते हैं ताकि हितों का टकराव जैसी स्थिति न बने।

गैरी अमेरिकी निवेश कंपनी गोल्डमैन सॉक्स के पूर्व अध्यक्ष हैं। अब व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह ट्रंप के सबसे अमीर सहयोगी हैं। उनके पास करीब चार हजार करोड़ की संपत्ति है। एक साल पहले की उनकी सालाना आय 520 करोड़ बताई गई है।

जेरार्ड कुश्नर ने 54 पेज की रिपोर्ट में अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। इसमें कुश्नर और उनकी पत्नी इवांका की आय कई मिलियन डॉलर बताई गई है। रियल स्टेट और निवेश में दंपत्ति के करीब 4810 करोड़ लगे हुए हैं। कुश्नर 266 कंपनी समूह और एनजीओ में बड़े पदों पर रहे हैं। हालांकि जनवरी में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट के सांसद हितों के टकराव के मुद्दे पर कुश्नर को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं क्योंकि ट्रंप की तरह कुश्नर के भी न्यूयॉर्क में कई रियल स्टेट प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इवांका का फैशन रियल स्टेट में बड़ा बिजनेस है। पर इस हफ्ते जब ट्रंप ने उन्हें व्हाइट हाउस में अपना सलाहकार नियुक्त किया तो इवांका ने अपने बिजनेस के प्रबंधन से खुद को अलग कर लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।