रूस  पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन में तेज धमाके में 10 मौत 20 घायल
(International) रूस के पीटर्सबर्ग शहर में मेट्रो स्टेशन पर तेज बम धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। धमाके से 20 लोगों से ज्यादा के घायल होने की भी खबर है।घटनास्थल की जो भयावह तस्वीरें सामने आई हैं उनमें लोग खून से लथपत भागते हुए दिख रहे हैं।

यह धमाका ब्लू लाइन अंडरग्राउंड मेट्रो पर हुआ। घटना के बाद से इलाके तीन मेट्रो स्टेशनों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।स्टेशन को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सोमवार को दिन के करीब 2:30 बजे की है। घटना को तब अंजाम दिया गया जब शहर के एक इलाके में राष्ट्रपति पुतिन एक बैठक में भाग लेने आ रह थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।