मोदी ने कहा गंगा पुल बनने से बिहार और झारखंड के बीच की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा झारखंड का विकास होने से अब कोई रोक नहीं सकेगा। उन्होंने कहा पूरे संथाल परगना का अगर भला करना है तो गरीब से गरीब आदिवासी पिछड़े भाई बहन के जीवन में बदलाव लाना है तो एक ही उपाय है विकास करना है। जितनी तेजी से विकास करेंगे हम जनसामान्य की जिदंगी को बदलने में कामयाब होंगे।
उन्होंने आगे कहा, नदी को मां कहते हैं। सदियों से यहां बहनेवाली गंगा मां जीवन धारा के रूप में बह रही है। मां गंगा यहां के लोगों के लिए नई ताकत देगी। गंगा नदी पर बनने वाला यह पुल झारखंड को दुनिया से जोड़ेगा। यहां के लोगों के लिए विकास के नए दरवाजे खोलेगा। यहां के उत्पाद चिप्स कोयला दूसरे राज्यों-देशों को भेजा जा सकता है।उन्होंने आगे कहा जलमार्ग के विकास से झारखंड का विकास होगा और यातायात के कई रास्ते खुल जाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।