उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वॉड का किसी धर्म और जाति से कोई संबंध नहीं है। उनका मकसद ऐसा वातावरण देना चाहते हैं कि माताएं-बहनें या लड़कियां किसी भी समय बिना भय के अपने घर से बाहर कहीं भी आ जा सकें। मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज होगा। मैं या कोई भी कानून को तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अपराधी का जाति या मजहब नहीं देखा जाएगा सब पर समान कार्रवाई होगी।
सीएम ने कहा कि अगर किसी भी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण किसी भी बच्चे की मौत होती है तो इसके लिए जिला चिकित्साधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।उन्होंने ने कहा कि अगर भूख के कारण कोई मौत होती है तो उसे क्षेत्र का जिलाधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होगा।
जीएसटी पर उन्होंने कहा कि बूचड़खानों को भी इसके दिशा निर्देश मानने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही पूरे राज्य में गेहूं की खरीद के लिए 5000 क्रय केंद्र खोले जाएंगे।उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया 40 दिनों के अंदर चीनी मील मालिकों ने नहीं दिया तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।योगी का यह इंटरव्यू बुधवार को प्रसारित किया गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।