देर रात योगी एक्शन अब यूपी की सरकारी योजनाओं से हटेगा समाजवादी नाम
(Lucknow, Lucknow) योगी आदित्यनाथ ने देर रात 1 बजे बैठक करके यूपी के लिए कई बडे़ फैसले लिए। यूपी के मंत्री और अफसरों के साथ रात को बैठक करके यूपी सरकार ने कई फैसलों पर मंथन किया। सबसे बड़ा फैसला ये हुआ कि अब यूपी से समाजवादी पार्टी का नाम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। जी हां सत्ता से समाजवादी पार्टी का सफाया पिछले महीने यूपी चुनाव के नतीजों के बाद ही हो गया था लेकिन अब सपा का नाम और उसका अस्तित्व मिटाने की तैयारी हो गई है।
योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि अब यूपी में हर योजना के पीछे मुख्यमंत्री का नाम जोड़ दिया जाएगा। आज सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी कह दिया है कि अब समाजवादी शब्द यूपी की योजनाओं से हट जाएगा और नाम बदलकर मुख्यमंत्री योजना रख दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी योजनाएं अब बदलकर मुख्यमंत्री योजनाएं हो जाएंगी। बीती रात योगी आदित्यनाथ ने बड़े फैसले लिए।

पहले बच्चों के स्कूल बैग और राशन कार्ड से अखिलेश यादव की तस्वीर हटाने का आदेश दिया गया और अब सभी सरकारी योजनाओं से समाजवादी शब्द हटाने का ऐलान हो गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।